तेरापन्थ धर्म संघ के आचार्य श्री महाश्रमण जी का महावीर भवन में मंगल पदार्पण

तेरापन्थ धर्म संघ के आचार्य श्री महाश्रमण जी का महावीर भवन में मंगल पदार्पण
आज श्री वर्द्धमान श्वेताम्बर स्थानकवासी जैन श्रावक संघ ट्रस्ट महावीर भवन इंदौर की विनंती को मध्येनजर रखते हुए तेरापन्थ धर्म संघ के आचार्य श्री महाश्रमण जी महाराज का इंदौर के हृदय स्थल राजबाड़ा पर स्थित महावीर भवन में मंगलमय पदार्पण हुआ।
संघ के महामन्त्री श्री रमेश भण्डारी ने स्थानकवासी जैन समाज की ओर से स्वागत किया तथा संघ के ट्रस्टी श्री प्रकाश भटेवरा ने महावीर भवन की गतिविधियों एवं संघ व्यवस्था से अवगत कराया।
अभिग्रहधारी,उग्र विहारी पूज्य श्री राजेश मुनि जी महाराज आचार्य श्री के साथ पधारे एवं महासती श्री जय श्री जी महाराज महावीर भवन में उपस्थित रही।
इस अवसर पर श्री हंसकुमार जैन,जिनेश्वर जैन,राजेश सुराणा,दीपक जैन टीनू,रीतेश कटकानी,स्वप्निल संचेती,पुनीत आंचलिया,आदि ने आचार्य श्री की अगवानी की।
सभी को आचार्य श्री ने मंगल आशीर्वाद प्रदान कर प्रस्थान किया।

1753 views