कांग्रेस विधायक द्वारा एसडीएम को लताड़ने के मामले ने पकड़ा तूल ,भाजपा ने धरने को बताया राजनीति स्टंड, प्रशासन ने अवैधानिक धरना बता कर एक दर्जन पर किया मामला दर्ज।

कांग्रेस विधायक द्वारा एसडीएम को लताड़ने के मामले ने पकड़ा तूल ,भाजपा ने धरने को बताया राजनीति स्टंड, प्रशासन ने अवैधानिक धरना बता कर एक दर्जन पर किया मामला दर्ज।

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर प्रकरण दर्ज होने के बाद उज्जैन में शहर कांग्रेस द्वारा टावर चौक स्थित अंबेडकर प्रतिमा के पास धरना प्रदर्शन किया गया था इस धरने के दौरान ज्ञापन लेने पहुंचे एसडीएम संजीव साहू को विधायक महेश परमार के द्वारा जूते पहन कर अंबेडकर जी की प्रतिमा तक आने पर लताड़ लगाई गई थी और जूते उतरवाए थे जिसके बाद इस मामले में भाजपा के नेताओं ने कांग्रेसी विधायक को सभ्यता का पाठ सिखाना शुरू कर दिया है भाजपा सांसद अनिल फिरोजिया ने कांग्रेश के धरने को राजनीतिक स्टंट बताया है और को रोना काल में कांग्रेश के प्रदर्शन को जनता हिट में गलत बताया है वही सांसद ने कांग्रेसी विधायक के द्वारा एसडीएम से की गई बदतमीजी के मामले में प्रशासन से कार्यवाही की मांग की है सांसद ने तो एसडीएम के धरना स्थल पर जाने पर भी कलेक्टर से एसडीएम को कारण बताओ नोटिस देने की मांग कर ली है सांसद का कहना है जब धरना ही अवैधानिक था बगैर अनुमति के था तो एसडीएम मौके पर क्यों गए वही मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री मोहन यादव ने विधायक के शब्दों को लेकर काहे की जनप्रतिनिधि की शब्दों की शैली शालीन होना चाहिए कांग्रेश के लोग शायद अभी भी यहां सोच रहे हैं कि प्रदेश में उनकी सरकार है

कांग्रेश के धरने को लेकर जिला कलेक्टर ने प्रकरण दर्ज करने के आदेश देते हुए 12 लोगों पर नाम दर्ज एफ आई आर कर ली गई है वही एसडीएम मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं।

1512 views