मंगलवार से टेस्टिंग को मिलेगी रफ़्तार…प्रदेश का पहला ड्राइव थ्रू कोविड टेस्टिंग केंद्र तैयार…क्यू आर कोड निभाएगा एडवांस रेजिस्ट्रेशन और त्वरित सैम्प्लिंग सहायता
इंदौर शहर की जनता के लिए अहम खबर यह है की अब शहर में दो ड्राइव थ्रू कोविड टेस्ट सेंटर बन कर तैयार है …नगर पालिका निगम ने प्राइवट लैब के साथ मिलकर नेहरू स्टेडियम और दशहरा मैदान पर ड्राइव थ्रू फ़ेसिलिटी सेंटर तैयार किए है …ख़ास बात यह है की यह टेस्टिंग सेंटर टोल प्लाज़ा सिस्टम की तर्ज़ पर काम करेंगे …पहले एक लिंक के ज़रिए रजिस्ट्रेशन करवाने पर क्यू आर कोड जनरेट होगा…कार चालक इस क्यू आर कोड के ज़रिए वाहन से बाहर निकले बग़ैर टेस्टिंग करवा सकेंगे …एडवांस रजिस्ट्रेशन होने पर सेप्लिंग में महज़ 3 मिनिट का समय ही लगेगा…जबकि 24 घंटे के भीतर मोबाइल मेसेज के ज़रिए रिपोर्ट सम्बंधित को भेज दी जाएगी …दो पहिया और तीन पहिया वाहन चालकों को भी इसी प्रक्रिया के तहत शामिल कर कम समय में टेस्टिंग की व्यवस्था प्रदान की गई है… मंगलवार से ड्राइव एंड फ़ेसिलिटी टेस्टिंग सेंटर शुरू कर दिए जाएँगे …क्षमता को ध्यान में रखते हुए 24 घंटे में अधिकतम 2 हज़ार रजिस्ट्रेशन ही हो सकेंगे ..जबकि 2 हज़ार से अधिक रजिस्ट्रेशन होने पर बाक़ियों को अगले दिन का समय दिया जाएगा …रविवार को केबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट और सांसद शंकर लालवानी ने दशहरा मैदान स्थित टेस्टिंग सेंटर का निरीक्षण भी किया …निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने बताया की समय पर टेस्टिंग होने से जल्द उपचार शुरू हो जाना कोरोना के ख़िलाफ़ सबसे कारगर उपाय है …ऐसे में हमारा प्रयास यह है कि मामूली लक्षण दिखाई देते ही लोगों को टेस्टिंग के प्रति प्रेरित कर सकें …ऐसे में संक्रमित पाए जाने पर हम जल्द ही मेडिसिन किट सहित अन्य चिकित्सकीय सुविधाएँ भी समय पर मुहैया करवा सकेंगे …यहां 700 के शुल्क में सुरक्षित तरीके से कोविड टेस्ट होगा…निगम कमिश्नर प्रतिभा पाल ने ड्राइव थ्रू टेस्टिंग फ़ेसिलिट की व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी भी जानकारी दी है ।
1783 views





