कोरोना के बढ़ते प्रभाव से सूबे के मुखिया हुए बेचैन
मध्यप्रदेश में कोविड-19 के नए मामलों में लगातार उछाल के मद्देनजर लोगों को आगाह करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर में कहा कि वह सूबे में महामारी के गहराते संकट से बेचैन हैं। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि मौजूदा हालात के मद्देनजर वे महामारी से बचाव की हिदायतों का पूरी तरह पालन करें।
कोविड-19 को लेकर एक जन जागरूकता कार्यक्रम में शिवराज ने कहा कि हमने बहुत मुश्किल से इस महामारी पर नियंत्रण प्राप्त किया था और एक वक्त ऐसा भी आया जब राज्य भर में इसके नए मामलों की संख्या घटकर महज 141 रह गई थी, लेकिन आज इसके 1,500 से ज्यादा नए मामले सामने आए जिनमें अकेले इंदौर के 387 मामले शामिल हैं।
।
।
1861 views





