कोरोना वैक्सीन निर्यात पर रोक लगाएगा भारत, देश में मांग पर जोर

कोरोना वैक्सीन निर्यात पर रोक लगाएगा भारत, देश में मांग पर जोर

भारत आगामी कुछ महीनों तक कोरोना टीकों के निर्यात को विस्तार नहीं देगा, क्योंकि कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ने के मद्देनजर उसका ध्यान घरेलू मांग को पूरा करने पर केंद्रित हो गया है. इस घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले अधिकारियों ने बताया कि भारत विभिन्न देशों से की जा चुकी मौजूदा प्रतिबद्धताएं पूरी करेगा, लेकिन घरेलू मांग पूरा करने के लिए आगामी कुछ महीनों के लिए निर्यात नहीं बढ़ाएगा.

उन्होंने बताया कि दो-तीन महीनों बाद हालात की समीक्षा की जाएगी. भारत ने विदेशों में टीके की आपूर्ति करना 20 जनवरी से शुरू किया था. भारत अब तक करीब 80 देशों में टीके की 6 करोड़ 4 लाख खुराक भिजवा चुका है.

1726 views