पेंच टाइगर रिजर्व में एक और बाघ की मौत
सिवनी/मध्य प्रदेश
पेंच टाइगर रिजर्व के अंतर्गत गुमतरा परीक्षेत्र में बीती शाम लगभग 5:00 बजे के करीब गश्ती दल ने एक नर बाघ को मरा हुआ पाया घटना की सूचना प्राप्त होने पर अधिकारियों की ओर से स्टाफ की मौके पर तैनाती और घटनास्थल को चारों तरफ सुरक्षा घेरा डालकर क्षेत्र को सील बंद करने हेतु निर्देश दिए गए साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों एनटीसीए के प्रतिनिधि जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को घटना की सूचना दी गई इसके तत्काल बाद वरिष्ठ अधिकारी ने घटनास्थल पर पहुंच कर दूर से नर बाघ के शव का परीक्षण किया और रात हो जाने पर क्षेत्र की घेराबंदी कर सुरक्षा हेतु कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है.
1538 views





