भोपाल टू लंदन … ईओडब्ल्यू एसपी और व्यापम के आरोपी सुधीर शर्मा के ‘रिश्तों’ पर उठे सवालों के बाद शिवराज सरकार भी घिरी
भोपाल। कमलनाथ सरकार के समय पड़े आयकर छापों का मामला गर्म है। शिवराज सरकार इस मामले में तीन वरिष्ठ अफसरों पर मामला दर्ज करने की तैयारी में है। इस पूरे मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा को सौपना तय हुआ है। इस बीच आर्थिक अपराध शाखा के पुलिस अधीक्षक राजेश मिश्रा पर भी सवाल उठने लगे हैं।
चर्चा है कि व्यापम घोटाले के मुख्य मास्टर माइंड सुधीर शर्मा से मिश्रा के राजनीतिक और अफसर शाही वाले दोस्ताना रिश्ते हैं। रिश्ते इतने गाढ़े हैं कि मिश्रा की पत्नी सुधीर शर्मा की पत्नी के साथ लंदन यात्रा पर गई थी। जाहिर है सरकार और अफसरों से ये यात्रा छिपी नहीं है।
प्रशासनिक स्तर पर भी दोनों के बीच के रिश्तों के लेकर अफसर चर्चा करते रहे हैं। अब ये मामला वायरल हो रहा है। क्या शिवराज सरकार राजेश मिश्रा के व्यापम घोटाले के आरोपी से संबंधों की जांच करवाकर कार्रवाई करेगी।
सूत्रों के अनुसार राजेश मिश्रा और सुधीर शर्मा के बीच की ख़ास दोस्ती भाजपा सरकार की जानकारी में काफी पहले से है। वैसे भी किसी अधिकारी या उसके परिवार के सदस्य की विदेश यात्रा की जानकारी मंत्रालय को देनी होती है।
सोशल मीडिया वायरल ख़बरों के मुताबिक़ ईओडब्ल्यू के पुलिस अधीक्षक राजेश मिश्रा की पत्नी तुलिका मिश्रा अप्रैल-मई 2016 में व्यापम के मुख्य आरोपी सुधीर शर्मा की पत्नी राखी शर्मा के साथ एक माह की लंदन की यात्रा पर गई थीं।पुलिस अधिकारी राजेश मिश्रा की पत्नी तुलिका ने व्यापम आरोपी सुधीर शर्मा की पत्नी के साथ विमान में बिज़नेस क्लास में यात्रा की। लंदन के पाँच सितारा होटलों में ठहरने के साथ महंगी खरीदारी की भी खबरें हैं।
क्या मिश्रा के परिवार की इस यात्रा के खर्चों की जांच शिवराज सरकार करवाएगी
सूत्रों के मुताबिक ईओडब्ल्यू एसपी राजेश मिश्रा की पत्नी की इस शाही यात्रा का पूरा ख़र्च व्यापम आरोपी सुधीर शर्मा द्वारा उठाया गया था। क्या सरकार और मंत्रालय ने जानबूझकर इस जानकारी को अनदेखा कर दिया। क्या अपनी सालाना रिपोर्ट में मिश्रा ने लंदन के खर्चों का जिक्र किया है। उन्होंने सरकार और अपने वरिष्ठों को इस यात्रा की जानकारी दी। यदि नहीं दी है तो सरकार इस मामले की जांच करे और पूरे बिल का मिलान करे। आखिर कोई भी अफसर पर आरोप लगे तो उससे जवाब लेना सरकार का काम है।
मिश्रा के खनन कारोबारियों से रिश्तों की लोकायुक्त में शिकायत की तैयारी
सूत्रों के मुताबिक राजेश मिश्रा के सुधीर शर्मा के साथ रिश्तों पर सवाल उठने के साथ ही कई नए मामले भी सामने सा सकते हैं। उनके ऊपर पहले भी प्रदेश के कई खनन कारोबारियों के साथ पार्टनरशिप के आरोप लगते रहे हैं। सूत्रों का यह भी कहना है कि लोकायुक्त और सीबीआई में भी उनकी संपत्ति की जांच और के बारे में बहुत जल्द शिकायत हो सकती है।
ई-टेंडर की तरह इस मामले को भी ठन्डे बस्ते में न डाल दें शिवराज
प्रदेश में कोई भी घोटाले की जाँच बरसो तक पूरी नहीं होती। मध्यप्रदेश इस मामले में देश में आगे रहा है। यहाँ मामले कई सालों तक लटके रहते हैं। व्यापम में अभी भी कई मामले पेंडिंग हैं। ई-टेंडर घोटाले में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के दफ्तर के दो कर्मचारियों की गिरफ्तारी के खानापूर्ति के बाद बड़े अफसरों और विभाग के मंत्री को जांच लम्बी टालकर बचाया जा रहा है। इसके अलावा जिन तीन अफसरों पर आयकर छापों के मामले में एफआईआर की तैयारी हो रही है, ये भी ई-टेंडर घोटाले की जांच से जुड़े रहे हैं।
1134 views





