अमेरिका में शुरू हुआ टीकाकरण, उप राष्ट्रपति माइक पेंस ने लाइव टीवी पर ली कोरोना वैक्सीन
कोरोना महामारी के खिलाफ अमेरिका में टीकाकरण की शुरुआत हो चुकी है. अमेरिका के उपराष्ट्रपति माइक पेंस ने आज लाइव टीवी पर कोरोना वैक्सीन की खुराक ही. इस दौरान उनकी पत्नी भी वहां पर मौजूद थी. माइक पेंस द्वारा कोरोना वैक्सीन लेने का लाइव टेलीकास्ट उन्होंने खुद ट्वीट किया है. माइक पेंस ने व्हाइट हाउस में इंजेक्शन लगाए जाने के बाद कहा, मुझे कुछ भी महसूस नहीं हुआ.
पेंस, उनकी पत्नी करेन और देश में प्रमुख सार्वजनिक स्वास्थ्य अधिकारी, सर्जन जनरल जेरोम एडम्स, इन सभी को व्हाइट हाउस में एनेक्स में फाइजर-बायोएनटेक वैक्सीन दिया गया.
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा था कि संक्रामक बीमारियों के देश के शीर्ष विशेषज्ञ डॉक्टर फाउची ने उन्हें सलाह दी है कि वह जल्द टीका लगाएं. बाइडन ने कहा था कि वह चाहते हैं कि स्वास्थ्य के मोर्चे पर अग्रिम पंक्ति में काम कर रहे स्वास्थ्य कर्मियों और सबसे ज्यादा खतरे का सामना कर रहे लोगों को शीर्ष प्राथमिकता देते हुए टीका लगे. बहरहाल, उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि सार्वजनिक तौर पर उन्हें टीका लगाए जाने से लोगों में टीकाकरण के प्रति विश्वास जगेगा.
1074 views





