करण जौहर ने NCB के नोटिस पर दिया जवाब, पार्टी में ड्रग्स इस्तेमाल के लगे है आरोप

करण जौहर ने NCB के नोटिस पर दिया जवाब, पार्टी में ड्रग्स इस्तेमाल के लगे है आरोप

बॉलीवुड के जाने माने फिल्म मेकर करण जौहर को एनसीबी ने नोटिस भेजा था. ये नोटिस 2019 में करण द्वारा आयोजित की गई एक पार्टी के संदर्भ में था, जिसमें ड्रग्स के इस्तेमाल के आरोप लग रहे थे. करण जौहर ने इस पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था. जिसमें दीपिका पादुकोण, विकी कौशल, वरुण धवन और मलाइका अरोड़ा समेत कई सेलेब्स नजर आ रहे थे. अब इस नोटिस पर करण जौहर ने जवाब दिया है. करण जौहर ने अपने वकील के जरिए इस पार्टी के कई वीडियोज समेत अपना स्टेटमेंट भी दिया है.

जानकारी ये भी मिल रही है कि करण जौहर ने अपना जवाब एक पेन ड्राइव के जरिए भेजा है. उन्होंने पार्टी के कई ऐसे वीडियोज भी दिए हैं, जो पब्लिक डोमेन में नहीं देखे गए हैं.

1272 views