मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे सफाई कर्मी
3 माह से नहीं मिला वेतन कैसे हो गुजारा
रीवा/ सिरमौर नगर परिषद के दैनिक वेतन भोगी सफाई कर्मी अपनी मांगों को लेकर एवं काम बंद कर नगर परिषद सिरमौर के सामने ही अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं सफाई कर्मियों का आरोप है कि उन्हें 3 माह से वेतन नहीं दिया गया है इस स्थिति में उन लोगों के परिवार का भरण पोषण कैसे होगा सफाई कर्मियों ने बताया कि विगत 10- 12 वर्षों से दैनिक दर पर हम लोग नगर परिषद सिरमौर में सफाई का कार्य कर रहे हैं किंतु हम लोगों के वेतन में विसंगति निर्मित की जाती है हर महीने हम लोगों को वेतन का भुगतान नहीं किया जाता कभी-कभी तो कई कई माह तक वेतन ना देकर तीन तीन चार चार माह का वेतन रोक कर एक ही महीने का वेतन दिया जाता है जिस कारण हम लोगों को परिवार का भरण पोषण करने में अनेकों समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है जिससे विवश होकर आज हम लोग काम बंद कर अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे हुए हैं वही दूसरी माग बताई गई की कई वर्षों तक सफाई का काम कर रहे हम लोगों को नियमित किया जाए व कुशल श्रमिक का पारिश्रमिक दिया जाए साथ ही नगर परिषद सिरमौर में विगत 10 वर्षों से ऊपर सफाई श्रमिक के रूप में कार्यरत है शासन के निर्देशानुसार 10 वर्षों से कार्यरत सफाई कर्मियों को विशेष सीनियर भत्ता जो पंद्रह सौ रुपए दिए जाने का प्रावधान है वह भी दिलाया जाए धरने पर बैठे सफाई कर्मी धीरज धीरेंद्र रमाकांत अजय जगदीश विष्णु गीता संगीता राजेश जीतेंद्र रानी ममता सुजाता बीना आदि ने कहा है कि जब तक हम लोगों की यह मांगे किसी सक्षम अधिकारी द्वारा आश्वासन नहीं दिया जाता तब तक हम लोग काम बंद कर यूं ही धरने में बैठे रहेंगे जिसकी समस्त जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी।
1144 views





