भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़क

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़क

ठेकेदार की मनमानी पूर्ण रवैया से परेशान ग्रामीण

हाइवे रोड से नही जोड़ी गई ग्राम पंचायत बंधूर की सड़क

जिले के जवाबदार अधिकारी नही दे रहे ध्यान

ग्राम पंचायत बंधूर में किया गया घटिया सीसी सड़क का निर्माण कार्य

पंचायत प्रतिनिधि का ठेकेदार की लापरवाही पर आरोप

जनपद गुनौर की ग्राम पंचायत बंधूर में कुछ ही दिनों पूर्व सीसी एवं डामरीकरण सड़क का निर्माण कार्य किया गया जो लापरवाही पूर्वक घटिया किस्म की बनाई गई है जिससे ग्राम पंचायत प्रतिनिधि एवं ग्राम वासियों के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार पता चला है कि यह निर्माण कार्य घटिया किस्म का किया गया है और यह पूर्ण रूप से ठेकेदार महेश चौरसिया हटा के द्वारा बनाई गई है जो काफी कमजोर व घटिया तरह की बनाई गई है जिसमें ठेकेदार की पूर्णतः लापरवाही सामने आ रही है क्योंकि सतना कटनी हाईवे रोड से जोड़ने का मस्टर जारी है एवं जो बोर्ड लगाए गए हैं उनमें भी सभी प्रकार की जानकारी उल्लेखित है बावजूद इसके सही तरीके का काम नहीं किया गया जोकि हाईवे रोड से जोड़ना चाहिए था वह नहीं जोड़ी गई है हाईवे रोड छोड़कर रोड का निर्माण किया गया है और नाली का भी प्रावधान दिया गया था मगर अगल बगल नाली भी नहीं बनाई गई है जिससे ठेकेदार महेश चौरसिया हटा के प्रति ग्राम पंचायत प्रतिनिधि सुखदेव सिंह बुंदेला एवं ग्राम वासियों का आक्रोश तथा नाराजगी सामने आ रही है क्योंकि ग्राम वासियों एवं पंचायत प्रतिनिधि श्री बुंदेला का कहना है की इस तरह की लापरवाहियां होती रहेंगी और जिले में बैठे जवाबदार अधिकारी आंख कान बंद किए रहेंगे तो जनता कैसे जनपद एवं जिले के अधिकारियों पर भरोसा करेगी इससे पंचायत प्रतिनिधि एवं ग्राम वासियों का कहना है की ग्राम पंचायत बंधूर की सड़क का निर्माण कार्य जो हुआ है उसकी जांच करवाई जाए और नियमानुसार ठेकेदार पर कड़ी कार्यवाही करते हुए सही तरीके से सड़क निर्माण का कार्य करवाया जाए और हाईवे रोड से जोड़ा जाए क्योंकि हाईवे रोड इतनी ऊंचाई से बनी हुई है की हाईवे रोड से उतर कर ग्राम को जाने आने में काफी समस्याएं और असुविधा का सामना करना पड़ रहा है और ग्रामवासी अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं क्योंकि जवाबदार अधिकारी कर्मचारी चुप्पी साधे हुए हैं ऐसा लग रहा है जैसे ठेकेदारों के दबाव में अधिकारी कर्मचारी काम कर रहे हो इसलिए हम ग्राम पंचायत प्रतिनिधि एवं ग्राम वासियों का निवेदन है की जल्द से जल्द ग्राम पंचायत बंधूर की सड़क निर्माण कार्य की जांच कराकर सही तरीके का कार्य करवाया जाए और हाईवे रोड से जुड़वाने का कार्य किया जाए ऐसी हम ग्राम वासियों की गुजारिश है क्योंकि ठेकेदार की दबंगई सामने आ रही है जवाबदार अधिकारियों के द्वारा कार्यवाही न करने के कारण ठेकेदारों के हौसले बुलंद हैं।

1412 views