सालों से जमे एक ही ग्रिड पर ऑपरेटरों को बिजली विभाग के अधिकारियों ने किया तबादला

सालों से जमे एक ही ग्रिड पर ऑपरेटरों को बिजली विभाग के अधिकारियों ने किया तबादला

राजगढ़/खुजनेर
खुजनेर विद्युत वितरण कंपनी के तहत चाटूखेड़ा ग्रिड पर जमे सालो हो गए लेकिन इनका तबदला बिजली विभाग के सीनियर अधिकारियो से अच्छी पकड़ के चलते नहीं हो पाया था।लेकिन अब विभाग ने इन्हे यह से तबदला कर दिया है।जानकारी है कि ऑपरेटर के तबादलों से कुछ लोग दुखी हुए जिनका ऑपरेटर से अच्छी सांठगांठ थी।वहीं क्षेत्र के कहीं किसानों में खुशी की लहर है रोज्या गांव के किसानों ने बताया कि दो ऑपरेटर तो ग्रिड को अपना खुद का कारोबार समझ कर मनमर्जी से बाज नहीं आ रहे थे।अब अच्छा हुआ कि इनको हटा दिया गया। सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार ये जानकारी आ रही है कि बिजली विभाग की बदनामी के चलते इनको हटाया गया है और इन्हे पुनः वापस यही पदस्थ करेंगे। इनकी जगह जो नए ऑपरेटर ग्रिड पर आए है वह अभी इस पर नए है इसलिए क्षेत्र के बारे और बिजली फीडर के बारे में अभी जानकारी कम है लेकिन कुछ दिन बाद सब सेटल हो जाएगा।

आपको बता दें कि चाटू खेड़ा ग्रिड से अच्छी सांठगांठ रखने वाले कुछ इनकी चापलूसी करने वाले जो खुद को अधिकारियों को पत्रकार बताकर इनके फेरबदल को गलत बता रहे है।और डीएम साहब से इन्हे पुनः उसी स्थिति में करवाने का दावा कर रहे है।लेकिन क्षेत्र के उन लोगो में खुशी है जो इनकी मनमर्जी से परेशान थे।लेकिन नए ऑपरेटर के आने से अब परमिट (परमिशन) कम होने से किसानों को बिजली ट्रिप से निजात मिली है।

बिजली विभाग इन दिनों सुर्खियों में है खुजनेर विद्युत वितरण केंद्र के सहायक यंत्री नेताओ से सांठगांठ वह भी सालो से यही पैर पसारे हुए है,नेता लोग इस सहायक यंत्री का तबादला होने पर रुकवा लेते है।

।प्रदेश के मुख्यमंत्री (मामा जी) किसान हित की बात तो करते है लेकिन राजगढ़ जिले के खुजनेर में पदस्थ सहायक यंत्री त्रिपाठी को कब तक यह से हटाएंगे। किसानों को बड़ी राहत मिल सकेगी आप किसान हित में फैसले लेते है यह भी ले लीजिए या फिर अपनी पार्टी के नेताओं की सिफारिश पर ये अभी भी कहीं सालो तक यही पैर पसारते रहेंगे।

1327 views