फिर बढ़े एलपीजी सिलेंडर के दाम,15 दिन में 100 रुपये महंगा हुआ गैस सिलेंडर

फिर बढ़े एलपीजी सिलेंडर के दाम,15 दिन में 100 रुपये महंगा हुआ गैस सिलेंडर

सरकार ने आम आदमी को बड़ा झटका दिया है। सरकार ने एक बार फिर एलपीजी गैस सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) की कीमतें बढ़ा दी हैं। LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी हुई है। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत बढ़कर 694 रुपये हो गई है। गैस सिलेंडर की कीमतों में 15 दिनों में यह दूसरी बढ़ोतरी है। इसके अलावा, 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के भाव में 36 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। नई कीमतें आज से लागू हो गई हैं। इसके पहले, तेल कंपनियों ने 3 दिसंबर को गैस सिलेंडर के भाव में 50 रुपये का इजाफा किया था।

2294 views