राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती शोभा ओझा की बड़ी बहन श्रीमती सुधा फिलिप्स का लंबी बीमारी के बाद नासिक में निधन
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती शोभा ओझा की बड़ी बहन श्रीमती सुधा फिलिप्स का लंबी बीमारी के बाद 7 दिसंबर, सोमवार को नासिक में निधन हो गया।
अपनी जीवटता और कभी हार न मानने वाले जज़्बे के कारण श्रीमती सुधा फिलिप्स वर्षों तक कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लड़ती रहीं। उनके जानने वालों के लिए वे चेहरे पर मुस्कान लिए एक ऐसी नारी थीं जिन्होंने गंभीर परिस्थितियों और चुनौतियों के बीच भी धैर्य, आत्म सम्मान और गरिमा को हमेशा बनाए रखा।
श्रीमती फिलिप्स का अंतिम संस्कार 8 दिसंबर, मंगलवार को दोपहर 12:30 बजे नासिक के ईसाई कब्रिस्तान में किया गया।







