बिजली मांग 6003 मैगावाट के रिकार्ड स्तर पर

बिजली मांग 6003 मैगावाट के रिकार्ड स्तर पर

इंदौर। रबी की सीजन में सिंचाई के काम में और तेजी आने से बिजली की मांग ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई है। शनिवार की दोपहर 1.15 पर पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की अधिकतम बिजली मांग 6003 मैगावाट दर्ज की गई। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री अमित तोमर ने बताया कि पिछले पांच दिनों से अधिकतम मांग 5900 मैगावाट के उपर चल रही है। शनिवार की दोपहर 6003 मैगावाट तक पहुंच गई। उन्होंने बताया कि इंदौर समेत सभी 15 जिलों में लगभग 12 लाख कृषि पंपों का सिंचाई के लिए उपयोग हो रहा है, इससे मांग काफी बढ़ी है। मांग के अनुरूप ही सिंचाई के लिए रोज 10 घंटे बिजली दी जा रही है। श्री तोमर ने बताया कि पिछले साल अधिकतम मांग 5800 मैगावाट रही थी।

1280 views