बिजली कर्मचारियों का हौसला बढ़ाने पनवाड़ी पहुंचे प्रबंध निदेशक

बिजली कर्मचारियों का हौसला बढ़ाने पनवाड़ी पहुंचे प्रबंध निदेशक

शाजापुर। मप्रपक्षेविविकं इंदौर के प्रबंध निदेशक श्री अमित तोमर ने शाजापुर जिले के पनवाड़ी वितरण केंद्र पहुंचकर बिजली कर्मचारियों का हौसला बढ़ाया एवं ऊर्जा विभाग एवं बिजली कंपनी के हित में कार्य करने पर संतोष जताया ।श्री तोमर ने पनवाड़ी के जूनियर इंजीनियर श्री इमरान खान एवं अन्य बिजली कर्मचारियों से भी चर्चा की एवं बताया कि पूरी कंपनी इनके साथ है। गैर कानूनी कार्य करने वाले किसी व्यक्ति या उपभोक्ता को बख्शा नहीं जाएगा। इस मौके पर उज्जैन के मुख्य अभियंता श्री पुनीत दुबे, शाजापुर के अधीक्षण अभियंता श्री सुरेंद्र सूर्यवंशी, कार्यपालन अभियंता श्री सोमनाथ मरकाम आदि मौजूद थे। ज्ञातव्य हैं कि दो दिन पहले पनवाड़ी बिजली केंद्र के पचावता ग्राम के लोगों ने ट्रांसफार्मर से अनाधिकृत बिजली उपयोग बंद करने के बाद बिजली कर्मचारियों पर हमला कर दिया था। इसमें कुछ बिजली कर्मचारी घायल हो गए थे। जिनका शाजापुर में उपचार जारी है।

1204 views