पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी बिछिया जगदीश सिंह ठाकुर एवं हमराह स्टाफ द्वारा घेराबंदी कर 30 किलो गांजा के साथ आरोपियों को पकड़ा गया
रीवा। 1 दिन पूर्व पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सिलपरा बायपास तरफ से आ रही स्लेटी कलर की हुंडई एक्सेंट कार जो रास्ते में दूसरी गाड़ियों को ठोकर मारते हुए डिवाइडर से टकराई। को थाना बिछिया पुलिस द्वारा ललपा में चिरुहला मन्दिर गेट के आगे घेराबंदी कर पकड़ा गया। गाड़ी में चालक अल्हाज उर्फ कादिर खान एवं दूसरा पीर मोहम्मद संदिग्ध हालात में बैठे मिले जिनकी तलाशी ली गई। तो स्लेटी कलर की हुंडई एक्सेंट कार की डिक्की में सफेद कलर की प्लास्टिक की बोरी में 30 किलो मादक पदार्थ गांजा मिलने पर पूछताछ में बताया कि यह गांजा अशोक मिश्रा रतहरा को सप्लाई करना था। उक्त गांजे को मौके पर जप्त कर आरोपी उपरोक्त को गिरफ्तार कर आज दिनांक को न्यायालय पेश किया गया।
30 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा एवं स्लेटी कलर की एक्सेंट होण्डई कार क्रमांक CG 07M 2760 कुल कीमती लगभग 5,00,000/-(पांच लाख रुपए) की जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया
(1)कादिर सिखानी उर्फ अल्हाज पिता सलीम सिखानी उम्र 28 वर्ष निवासी जूनी लाइन बिलासपुर थाना कोतवाली जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़
(2) पीर मोहम्मद पिता कमाल खान उम्र 21 वर्ष निवासी सिगारभाट कांकेर थाना कोतवाली जिला कांकेर छत्तीसगढ़






