इंदौर में आज ओर कल रहेगा शटडाउन, हो सकती है पानी की किल्लत
इंदौर।
नर्मदा परियोजना अंतर्गत जलूद में नर्मदा नदी के तट पर स्थापित किये गये सबमर्सिबल पंप स्थल पर गाद जमा होने से पानी कम मात्रा में प्राप्त हो रहा है। इसी प्रकार नर्मदा तृतीय चरण आंतर्गत निर्मित इनटेकवेल में भी गाद जमा हो गई है जिससे पंम पूर्ण क्षमता से डिस्चार्ज नहीं दे पा रहे हैं। अतः नर्मदा नदी के तट पर चैनल की सफाई की जानी है।
इनटेकबेल के चेम्बर से गाद निकालने का कार्य किया जाना है। इसके अलाया 90 एम.एल.सी.
क्षमता का सबमर्सिबल पंप जो कि अहमदाबाद से सुधार उपरांत आ रहा है उसे स्थापित किया
जाना है। इस कारण नर्मदा तृतीय चरण में दिनांक 6.11.2020 व 7.11.2020 का शट डाउन लिया
जाना आवश्यक है।
इस दौरान इन्दौर शहर में प्राप्त होने वाले पानी को मात्रा की गणना के लिये
बिजलपुर के समीप 1700 एम.एम. व्यास की ग्रेविटी लाइन में 1500 एम.एम. न्यास का इलैक्ट्रो मेगनेटिक फलो मीटर लगाने का कार्य भी किया जायेगा। इसके अलावा त्रिवेणी गार्डन में अमृत योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन टंकी तथा जनता क्वार्टर क्षेत्र में पूर्व से निर्मित टंकी को भरने हेतु फीडर लाइन को एल.आय.जी. चौराहे पर जोड़ने का कार्य भी किया जायेगा तथा बिलावली टको को भरने बालो लाइन पर पॉल्य स्थापना का कार्य किया जायेगा।
इस कारण से दिनांक 6.11.2020 को मालवीय नगर, छोटी खजरानी, नग बसेरा,
बैकुंठधाम, मनोरमागंज, कैलाश पार्क, गीता भवन, संजीवनी नगर, नुमताज नगर, ममता कॉलोनी,
डायमंड कॉलोनी, सोमनाथ की चाल. भील कॉलोनी, पंचशील नगर, तुलसीराम नगर, नेतराम का बगीचा, शांति नगर, साजन्य तुकोगंज, सिंधी कॉलोनी, साधु वासयनी नगर, आनंद नगर, चितायद, आजाद नगर आदि क्षेत्रों में दिन में होने वाला सोघा सप्लाय नहीं किया जा सकेगा।
इसी प्रकार दिनांक 7.11.2020 प्रातः भंवरकुआ. खातीवाला. स्नेह नगर, गाड़ी अड्डा,
पागनीसपागा, रेडियो कॉलोनी, कृषि नगर. एम.वाय.एच. पी.डब्ल्यू.डी. यशवंत क्लब, तुकोगंज, कॉटन
अड्डा, अंबेडकर नगर, सुखलिया, बीणा नगर, बजरंग नगर, नंदा नगर, स्कीम नं. 54 व 74. स्फोम
नं. 114, बर्फानीधान, साईकृपा, स्कीन नं. 78, लोहामंडी, राजीप आपास, स्कीम नं. 134.
नानक नगर. स्कीम नं. 94. शियनगर. महापीर नगर, सर्पसुविधा नगर. स्कीम नं. 140. खजराना, प्रगतिनगर, रेती मंडी, हवाबंगला, विदुर नगर, बुद्धनगर. स्कीम नं. 1. चंदन नगर, नगीन नगर भागीरथपुरा तश अंबिकापुरी आदि टंकियों से जलापूर्ति नहीं हो पायेगी।
इसी क्रम में दिनांक 7.11.2020 को दिन को होने वाला सीधा सप्लाय नहीं किया जा सकेगा जिससे गंगा नगर, धर्मराज कॉलोनी, नयापुरा, मालवीय नगर, काजी की चाल, रेसकोर्स रोड,
सोमनाथ, गोमा, पंचम, तथा गोटू की चाल, एम.आय.जी. पालीवाल नगर, विनोवा नगर, बड़ी
ग्वालटोली, गोयल विहार, गणेशपुरी, पलसीकर कॉलोनी, जबरन कॉलोनी, भवानी नगर, प्रिकाको कॉलोनी. सुदामा नगर, धितावद काकड़, अभिनव नगर, पवनपुरी, पालदा, सूरजनगर आदि क्षेत्रों में जलापूर्ति नहीं हो पायेगी।
उल्लेखित कार्य किये जाने के उपरांत जलूद के नर्मदा तृतीय चरण के अंतर्गत पंप
पूरी क्षमता से कार्य कर सकेंगे जिससे पानी की मात्रा में वृद्धि होगी। इसी प्रकार बिजलपुर में
फूलोमीटर स्थापित होने से शहर में प्राप्त होने वाले पानी की मात्रा की जानकारी सीधे स्कॉडा
कन्ट्रोल रुम में प्राप्त हो सकेगी जिससे टंकियों के भरने की व्यवस्था सुदृढ़ होगी।
एल.आय.जी. चौराहे पर किये जाने वाले इंटरकनेक्शन के बाद जनता क्वार्टर में निर्मित टंकी को
भर कर जलापूर्ति प्रारंभ की जा सकेगी।






