उज्जैन। केंद्रीयजेल में आज सुबह जब सभी बंदियों को लॉकअप से बाहर किया गया, तो एक बंदी लॉकअप से बाहर निकलते ही जेल के अंदर बने कंट्रोल रूम की छत पर चढ़ गया और वहां से छलांग लगा दी. बाद में उसकी मौत हो गई. मृतक कैदी सिराजुद्दीन पिता ताजुद्दीन उम्र 40 वर्ष निवासी हेलावाड़ी का है जो शहर के चर्चित
दुर्लभ कश्यप हत्याकांड के मामले में बंद था। जेल अधीक्षक अलका सोनकर ने बताया कि आज सुबह एक बंदी की वहां बने कंट्रोल रूम से से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली है जिसकी सूचना जेल डीजे उज्जैन, कलेक्टर और एसपी को दी है और उनके द्वारा जांच के लिए टीम भी भेज दी गई है. मामले में 4जेल कर्मचारियों को तत्काल सस्पेंड भी कर दिया गया है।






