सौदे बाजी काँग्रेस के खून में है, भोली जनता हर मौसम में काँग्रेस के लिए खिलौना।

सौदे बाजी काँग्रेस के खून में है, भोली जनता हर मौसम में काँग्रेस के लिए खिलौना।

दिग्विजय के बारे में कही बातों पर क्या आज भी कायम हैं उमंग

खनिज निगम के पूर्व उपाध्यक्ष श्री गोविन्द मालू ने कहा कि
उमंग सिंघार ने कभी कहा था, दिग्विजयसिंह ब्लेक मेलर है,अवैध रेत,अवैध शराब का कारोबार करवाते हैं सरकार को अस्थिर कर रहें हैं,उन्होंने अपनी नेता सोनिया गाँधी को चिट्ठी भी लिखी थी और दिग्विजय को काँग्रेस से निकालने तक की माँग की थी। अब कह रहें हैं कि मुझे खरीदा जा रहा था, तो छह माह से चुप क्यों थे? कॉंग्रेस में सौदेबाजी करने के लिए? या सन्निपाती सनक की उमंग तरंग में बोल दिया।

श्री मालू ने कहा कि कमलनाथ ने अपने साथ भाजपा के दो विधायकों को पेश कर कहा कि और विधायक भी सम्पर्क में हैं, अभी कहते हैं 24 भाजपा विधायक सम्पर्क में हैं, सौदेबाजी तो काँग्रेस के खून में है,बोफोर्स दलाली, तेल के बदले अनाज,जीप घोटाला, और अगस्ता वेस्टलैंड, स्पेक्ट्रम घोटाला, कमलनाथ सरकार का कृषि यंत्रीकरण घोटाला, जनसम्पर्क घोटाला,रतुल पूरी मामला जनता भूली नहीं है। अब चुनाव के अंतिम दौर में बेसिरपैर की बातों से जनता को नहीं बरगलाया जा सकता।
आपने कहा कि भोली जनता काँग्रेस के लिए हर मौसम में खिलौना है, जो अब काँग्रेस को उसी खिलौने से खिलायेगी और हराएगी।

1088 views