महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई में लोकल ट्रेनों के संचालन के लिए रेलवे को प्रस्ताव भेजते हुए ट्रेनों को शुरू करने की अनुमति माँगी है।

महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई में लोकल ट्रेनों के संचालन के लिए रेलवे को प्रस्ताव भेजते हुए ट्रेनों को शुरू करने की अनुमति माँगी है।

सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से सेक्रेटरी किशोर राजे निंबालकर ने इस संबंध में मध्य रेलवे, पश्चिम रेलवे और रेलवे पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को प्रस्ताव भेजते हुए ट्रेनों के संचालन की इजाजत माँगी है।

लॉकडाउन के ही वक्त से ही मुंबई में लोकल ट्रेन का संचालन बंद था, जिसे कि आंशिक रूप से धीरे-धीरे शुरू किया जा रहा है।

इससे पहले महाराष्ट्र सरकार ने शुक्रवार को बंबई उच्च न्यायालय को सूचित किया था कि मुंबई में लोकल ट्रेनों के फेरे बढ़ाने को लेकर उसे कोई आपत्ति नहीं है और सामाजिक दूरी के नियम का पालन करके और मास्क पहन कर आम जनता भी इन सेवाओं का इस्तेमाल कर सकती है।

अभी केवल उन्हीं लोगों को लोकल ट्रेनों में यात्रा करने की इजाजत है जो आवश्यक सेवाओं में काम कर रहे हैं। कोविड-19 महामारी के कारण लोकल ट्रेन सेवाओं का सीमित संचालन हो रहा है।

991 views