कोरोना को परास्त कर आज वापस ड्यूटी पर लौट आये है डीआईजी राजेश हिंगणकर

कोरोना को परास्त कर आज वापस ड्यूटी पर लौट आये है डीआईजी राजेश हिंगणकर

Oct 26, 2020

भोपाल: कोई डेढ़ महीने तक कोरोना की जंग लड़ते हुए, उसे परास्त कर आज फिर से ड्यूटी पर लौटे चंबल रेंज के डीआईजी राजेश हिंगणकर।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सितंबर के पहले सप्ताह में शुरुआती लक्षण दिखने पर राजेश ने अपना कोरोना का टेस्ट करवाया था। 10 सितंबर को उनका टेस्ट पॉजिटिव आने पर वे ग्वालियर के अपोलो अस्पताल में भर्ती रहे जहां उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें दिल्ली के मैक्स अस्पताल में शिफ्ट किया गया। जीवन मरण के बीच संघर्ष करते हुए अंततः वे ईश्वर की कृपा और सबकी शुभकामनाओं से कोरोना की जंग को जीतकर आज वापस अपनी ड्यूटी ज्वाइन कर ली।
राजेश ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों, मित्रों, परिवारजनों,स्टाफ, स्नेही जनों और शुभेच्छुआे के प्रति शुक्रिया अदा किया है जिन्होंने संकट के इन क्षणों में उन्हें हिम्मत दी।

1256 views