दुनिया के सबसे शक्तिशाली देशों की सूची में फिसला भारत
साल 2020 की दुनिया के सबसे शक्तिशाली देशों की लिस्ट जारी हो गई है। हर साल की तरह इस बार भी इस लिस्ट में अमेरिका शीर्ष पर काबिज है। लेकिन, इस साल भारत को लगभग दो अंकों का नुकसान उठाना पड़ा है। पिछले साल यानी 2019 की इस लिस्ट में भारत दुनिया की प्रमुख शक्तियों में शुमार था। लेकिन, इस साल कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण भारत इस लिस्ट से बाहर हो गया है।
सिडनी स्थित लोवी इंस्टीट्यूट के एशिया पावर इंडेक्स 2020 के अनुसार, 2019 में भारत का पावर स्कोर 41.0 था जो 2020 में घटकर 39.7 हो गया है। इस लिस्ट में जिस देश का स्कोर 40 या इससे अधिक होता है उसे दुनिया की प्रमुख शक्ति माना जाता है। पिछले साल भारत उस लिस्ट में शुमार था लेकिन इस साल थोड़े अंको के कारण बाहर हो गया है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत और चीन की जनसंख्या लगभग एक बराबर है। कुछ साल बाद शायद भारत जनसंख्या के मामले में चीन को पीछे छोड़ देगा। लेकिन, भारतीय समाज पर कोरोना वायरस की मार ने दोनों देशों के बीच शक्ति की असमानता को बढ़ा दिया है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि मौजूदा रूझानों के अनुसार, इस दशक के अंत तक भारत, चीन के कुल आर्थिक उत्पादन का केवल 40 फीसदी ही पहुंच पाएगा। जबकि 2019 के पूर्वानुमान में इसके 50 फीसदी होने की आशा जताई गई थी।
1018 views





