तुलसी नगर नाले पर अवैध निर्माण की कोशिश रहवासियों ने की नगर निगम अधिकारियों से शिकायत तुलसी नगर के नियमतिकरण में विलंब से रहवासियों में रोष इंदौर: तुलसी नगर स्थित तुलसी नगर पुलिया के समीप नाले पर एक बार फिर अज्ञात लोगों द्वारा नाले की जमीन पर कब्जा कर अवैध निर्माण कार्य किया जा रहा है।
आज इस संदर्भ में पत्रकारों को वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुए श्री तुलसी सरस्वती सोशल वेलफेयर सोसाइटी के राजेश तोमर, के के झा, विवेक शर्मा, महीप धींग एवं संजय यादव ने बताया कि अवैध निर्माण के संबंध में नगर निगम के संबंधित अधिकारियों के साथ साथ, नगर निगम आयुक्त, कलेक्टर, स्थानीय विधायक महेन्द्र हार्डिया को सूचित करने के साथ साथ सी एम हेल्पलाइन में भी रहवासियों द्वारा शिकायत की गई है। सोसाइटी के पदाधिकारियों ने कहा कि अभी दो दिन पूर्व नाले में पिलर उठाकर नाले की जमीन पर अवैध निर्माण करने की कोशिश की जा रही है। पूर्व में भी एक बार विवाद की स्थिति बनी थी जब नाले के समीप के भूखंडों के स्वामियों द्वारा नगर निगम के सफाई अमले को नाले की सफाई करने से रोक दिया गया था तथा नाले में बड़े पत्थरों से भराव किया जा रहा था।
संस्था के पदाधिकारियों ने आगे कहा कि तुलसी नगर से गुजर् रहे इस नाले में खजराना, स्किम नम्बर 134 के साथ अनेकों कॉलोनियों का गंदा तथा बारिश का पानी बहने से, वर्षा ऋतु में पानी के अति प्रवाह के कारण तुलसी नगर पुलिये का दीवार टूट चुका है। इस कारण नाले का पानी बारिश के समय में तुलसी नगर को जलमग्न कर देता है, फलस्वरूप कॉलोनियों के रहवासियों को अत्यंत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। तोमर ने कहा कि तुलसी नगर के पुलिये की दीवार को मरम्मत करवाने के संदर्भ में भी कई बार सूचित किया गया है और यह कार्य अबतक शुरू नहीं किया गया है। ससे पहले भी असमाजिक तत्वों द्वारा तुलसी नगर नाले पर अवैध अतिक्रमण की कोशिश की गई थी । रहवासियों ने कहा कि तुलसी नगर के नियमतिकरण का मामला भी अभी तक अटका पड़ा है। प्रशासन तथा नगर निगम द्वारा अब तक कोई संज्ञान नहीं लिया गया है।







