पुलिस अधीक्षक ने कहां कि किसी भी दशा में बक्शों नहीं जायेगें अपराधी कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखना हमारा दायित्व

पुलिस अधीक्षक ने कहां कि किसी भी दशा में बक्शों नहीं जायेगें अपराधी कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखना हमारा दायित्व

रायबरेली पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि जिले में कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखना हमारा संकल्प है। अपराधों पर अंकुश और अपराधियों को कानून की जद में लाकर जेल की सलाखों के पीछे भेजना हमारा लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि सबसे पहले यह सुनिश्चित करना कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति के साथ अन्याय न होने पाये साथ ही पुलिस का व्यवहार थाने में आने वाले लोगों के प्रति इस तरह का हो,जिससे कि लोग थाने में जाकर अपनी बात कह सकें। नवागत पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अपराधियों को किसी भी दशा में बक्शा नहीं जाएगा। अपराधी कितना भी प्रभावशाली हो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाई की जायेगी। एसपी ने कहां कि पुलिस गस्त में तेजी लायी जायेगी साथ ही चारों तरफ पुलिस उपलब्धता दिखे और लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास की भावना बड़े,इसको ध्यान में रखते हुए, पुलिसिंग को बल दिया जायेगा। थाने के कामकाज की समीक्षा की जाएगी। अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए,जिले की पुलिस को सख्त निर्देश दिये जा रहे हैं।

1796 views