इंदौर। जिला प्रशासन की पहल पर बाईपास स्थित दो होटल्स करोना वायरस के सस्पेक्टेड पाए जाने वालों के लिए आइसोलेशन सेंटर के रूप में चिन्हित किए गए हैं।
बायपास स्थित टीसीएल होटल के मालिक अभिभाषक श्री लड्ढा ने अपना 117 रूम का होटल तथा प्रेसिडेंट होटल के मालिक श्री राजेंद्र मेहता ने अपना 48 रूम का होटल प्रशासन को आईसोशन सेंटर के लिए सौंप दिया है। दोनों स्थानों पर जिन लोगों को रखा जाएगा उनके लिए भोजन की व्यवस्था भी रहेगी। जिला कलेक्टर मनीष सिंह ने दोनों होटल संचालकों के प्रति आभार व्यक्त किया है।
इस मामले में समन्वय का दायित्व इंदौर विकास प्राधिकरण के सीईओ श्री विवेक श्रोत्रिय निभा रहे हैं और भी जो होटल संचालक इस होटल या गार्डन संचालक जिनके गार्डंन्स में रूम हैं इस मामले में सहयोग करना चाहते हो वह श्री विवेक श्रोत्रिय से फोन नंबर फोन नंबर 9644369996 पर संपर्क कर सहयोग कर सकते हैं।
2111 views





