आबकारी विभाग ने 9 लाख रूपये मूल्य की विदेशी मदिरा पकड़ी

*आबकारी विभाग ने 9 लाख रूपये मूल्य की विदेशी मदिरा पकड़ी*

धार। कलेक्टर श्रीकांत बनोट के निर्देशन एवं सहायक आबकारी आयुक्त नागेश्वर सोनकेशरी के निर्देशन में जिले के वृत्त सरदारपुर में इन्दौर अहमदाबाद रोड से भोपावर रोड की ओर से आ रहे चार पहिया वाहन पिकअप पंजीयन क्रमांक MP-09 GG 1424 से 15 पेटी किंगफिशर स्ट्रांग केन बियर, 10 पेटी हैवड्स, 5000 केन बियर, 25 पेटी लंदन प्राइड वोदका, 10 पेटी बेग पाइपर व्हिस्की इस प्रकार कुल 60 पेटी विदेशी मदिरा जप्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया।
जप्त मदिरा एवं वाहन का बाजार मूल्य लगभग रुपये 9,00,000 हैं।
उपरोक्त कार्यवाही में आबकारी उप निरीक्षक एकता सोनकर, आबकारी मुख्य आरक्षक अमृतलाल मेघाया, आबकारी आरक्षक हरिराम पाटीदार, ईश्वर धिंगान उपस्थित रहे।

1515 views