*शेयर मार्केट में इतिहास की सबसे बड़ी गिरावट 3100 अंक गिरा सेंसेक्स निफ्टी भी 900 पॉइंट नीचे*
Share market crashed 3,100 points: वित्तीय बाजार में ब्लैक फ्राइडे टर्म काफी चर्चित रहा है, लेकिन शेयर मार्केट में ब्लैक थर्सडे देखने को मिला है। बीएसई सेंसेक्स में 3,100 अंकों की बड़ी गिरावट आई है, जो इतिहास में किसी एक दिन में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट है। इसके अलावा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 900 अंकों से ज्यादा लुढ़क गया। फिलहाल सेंसेक्स 3037.83 अंकों गिरावट के साथ 32,659.57 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी 868.35 अंक नीचे जाकर 9,590.05 के लेवल पर कारोबार कर रहा है।
इस ऐतिहासिक गिरावट के चलते निवेशकों के 11 लाख करोड़ रुपये डूब गए। यस बैंक के संकट, कोरोना वायरस का दुनिया पर असर, चीन की अर्थव्यवस्था में सुस्ती समेत तमाम कारणों से बीत कई दिनों से शेयर मार्केट में लगातार गिरावट का दौर जारी है।
1241 views





