इंदौर ।जैन श्वेताम्बर ग्रुप सखी प्रथम स्थापना एवं महिला दिवस विशेष निशुल्क ध्यान साधना एवं स्वास्थ्य शिविर
अपने प्रथम स्थापना दिवस महिला दिवस पर इंदौर के प्रथम जैन श्वेताम्बर महिला ग्रुप सखी द्वारा सम्पूर्ण समाज हेतु निःशुल्क सत्य साधना और स्वास्थ्य शिवीर का आयोजन महावीर बाग में रखा गया कार्यक्रम की शुरुआत तीर्थंकर प्रभु आदिनाथ भगवान की तस्वीर पर माल्यर्पण और दीप प्रज्वलन से हुई , तत्पश्चात ग्रुप अध्यक्ष सपना राकेश बांठिया ने सत्य साधना क्या है , इसके जीवन मे महत्व , यह हमारे लिए क्यो जरूरी है इस पर अपने विचार पूरे समाजजन के समक्ष प्रकट किए ,इसके बाद सत्य साधना पर एक शार्ट फ़िल्म दिखाई गई जिसमे बताया गया कि आज की दौड़ती भगति जिंदगी में हम किस तरह से परेशान है , अकेलापन हमेशा हमे घेरे रहता है , खुशियों की तलाश में हम न जाने क्या क्या कर रहे है पर फिर भी खुशिया हमे नही मिलती , इन्ही सब परेशानी और सच्ची खुशी पाने के सरल और साइंटिफिक मार्ग ध्यान साधना की कला को बताया गया , इसीके साथ सभी ने कुछ देर के लिए परम पूज्य गुरुदेव श्री पूज्य श्री जिन चंद्रसूरीश्वरजी महाराजसाहेब के बताए ऑडियो मार्गदर्शन में ध्यान किया । ध्यान के पश्चात सचिव निकिता प्रितेश चोपड़ा , प्रकृति अमित सुराणा ने सखी ग्रुप की गत वर्ष की गई गतिविधि और आने वाले वर्ष में होने वाली अपनी मानव सेवा ,सामाजिक कर्तव्य ,और धार्मिक गतिविधियों के बारे में पूरे समाज को अवगत कराया जिसमे मुख्य रूप से ग्रुप के सभी सदस्यो के जन्मदिन पर मानव सेवा के रूप में मूक बधिर स्कूल , दृष्टि बाधित स्कूल , वृद्धाश्रम में अपनी सेवाएं देने के रूप में , तो धार्मिक क्षेत्र में सभी समाजजन के लिए शिखरजी एवं पंचतीर्थी पूर्ण vip यात्रा फ्लाइट द्वारा कराई जायेगी , इसीके साथ सामाजिक क्षेत्र में ट्राफिक की ज्वलंत समस्या पर एक विशेष सेमिनार तथा महिलाओं के लिए विशेष रूप से कई गतिविधियों द्वारा उनकी अपनी पहचान के छेत्र में कई सराहनीय कदम ग्रुप द्वारा करने की बात कही गई , इसके पश्चात स्वास्थ शिविर में अपनी सेवाओं के लिए डॉ परिधि बाफना , डॉ परिधि जैन , डॉ प्रतिभा रावत और शुगर और ब्लड प्रेशर की जांच के लिए सीनियर इंचार्ज जितेंद्र जोशी जी का सम्मान ग्रुप की सभी पधाधिकारियो और सत्य साधना केंद्र के सभी सदस्यो ने किया । इसके बाद सभी समाजजन द्वारा अपनी अपनी समस्या के हिसाब से सभी मोजूद डॉ से स्वास्थ्य परीक्षण कराए गए । अंत मे आभार रीना शांतिलाल छाजेड़ ने माना ।
Khoji khabar news
www.khojikhabar.com






