*संभागायुक्त ने दूधेश्वर पहाड़ी को हरा भरा करने के प्रयासों को सराहा*
धार। आने वाली गर्मी में टावलिया सहित आसपास के चार ग्राम पंचायतों के दस हजार बाशिंदों को पानी का संकट नहीं रहेगा। निस्तार के लिए पर्याप्त पानी, पशुओं के लिए चारा और सबसे बड़ी बात है जो बढ़ता तापमान है, उसमें कमी आएगी। यह संभव हो सका है टवलाई में जिला पंचायत के माध्यम से किए गए टावलिया की दूधेश्वर पहाड़ी को हरा भरा बनाने के प्रयासों की बदौलत। संभागायुक्त आकाश त्रिपाठी और कलेक्टर श्रीकांत बनोठ ने आज यहां किए गए और जारी कार्यों का अवलोकन किया। जिला पंचायत के सीईओ संतोष कुमार वर्मा बताते हैं कि पिछली जून में जब क्षेत्र के भ्रमण के दौरान देखा गया कि दूधेश्वर पहाड़ी पूरी तरह बंजर थी। वृक्षों की तो छोड़े हैं यहां तो छोटी झाड़ियां भी नहीं थी। तब निर्णय लेकर पिछली बारिश के दौरान ही इस कार्य को आरंभ किया गया था। रणनीति बनाकर वाटरशेड मिशन की तर्ज पर मृदा संरक्षण, जल संरक्षण जिसके तहत गली प्लग कंटूरट्रेच बोल्र्डर वॉल का निर्माण और वृक्षारोपण कार्य किए गए। यह कार्य मनरेगा के माध्यम से किए गए। क्षेत्र के लोगों को 10 हजार मानव दिवस कार्य तो मिला साथ ही साथ ही उपयोगी संरचना भी तैयार हो गई। वृक्षों को पानी देने के लिए 10 रेंनगन लगाई गई हैं। पानी की लिफ्टिंग नर्मदा की लहरों से की जा रही है। चारों ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने विशेष रुचि लेकर इस कार्य को अंजाम दिया है यहां पर फिलहाल तो 22 हजार पौधे जो कि छायादार, फलदार हैं लगाए गए हैं। भविष्य में यहीं कोई एक लाख वृक्षारोपण की योजना है।
1905 views





