*वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी, 1 सप्ताह तक फोन स्क्रीन पर रह सकता है कोरोना वायरस*
वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि कोरोना वायरस फोन स्क्रीन पर एक सप्ताह तक रह सकता है। साउथैम्प्टन यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर विलियम कीविल ने कहा, “हाथ धुले होने के बावजूद…स्मार्टफोन की स्क्रीन छूने के बाद चेहरा छूने से संक्रमण फैल सकता है।” बकौल वैज्ञानिक, फोन को वायरस मुक्त करने के लिए दिन में दो बार अल्कोहल वाइप्स इस्तेमाल करना चाहिए।
2895 views





