*पांच साल में पीएम मोदी की विदेश यात्राओं पर खर्च हुए ₹446 करोड़: विदेश मंत्रालय*
विदेश मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि पांच साल के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राओं पर ₹446.52 करोड़ खर्च हुए हैं। लोकसभा में एक सवाल का जवाब देते हुए विदेश राज्यमंत्री वी. मुरलीधरन ने बताया कि इसमें चार्टर्ड फ्लाइट्स पर किया गया खर्च भी शामिल है। *बकौल मुरलीधरन, इसमें 2019-20 की कुछ यात्राओं का खर्च शामिल नहीं है।*
1558 views





