फ्लिपकार्ट के सह-संस्थापक सचिन बंसल की पत्नी ने उनके खिलाफ किया दहेज प्रताड़ना का केस*

*फ्लिपकार्ट के सह-संस्थापक सचिन बंसल की पत्नी ने उनके खिलाफ किया दहेज प्रताड़ना का केस*

फ्लिपकार्ट के सह-संस्थापक सचिन बंसल की पत्नी प्रिया बंसल ने कोरमंगला पुलिस स्टेशन (बेंगलुरु) में उनके खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस किया है। बकौल प्रिया, उनके पिता ने शादी पर ₹50 लाख खर्च किए थे और सचिन को ₹11 लाख नकद दिए थे। प्रिया के अनुसार, सचिन उनके नाम की संपत्ति अपने नाम करने का दबाव डाल रहे हैं।

फ्लिपकार्ट के को-फाउंडर सचिन बंसल पर दहेज़ प्रताड़ना का केस कर उनकी पत्नी प्रिया बंसल ने आरोप लगाया है कि सचिन ने दिल्ली में उनकी बहन का यौन उत्पीड़न किया था। बकौल प्रिया, अपनी संपत्ति सचिन को ट्रांसफर करने से मना करने पर अक्टूबर 2019 में सचिन ने उन्हें पीटा था। पुलिस की परिवार से बात नहीं हो सकी है।

1378 views