*रेलवे की 63,000 भर्तियों के लिए 1.89 करोड़ लोगों ने किए आवेदन: रेल मंत्री*
रेल मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को लोकसभा में एक सवाल के जवाब में बताया कि रेलवे में 63,000 भर्तियों के लिए करीब 1.89 करोड़ आवेदन आए हैं और लिखित परीक्षा का कार्यक्रम प्रक्रिया में है। बकौल गोयल, रेलवे में लेवल-1 के तहत भर्ती की दो अधिसूचनाएं जारी हुई थीं और पहली अधिसूचना के लिए ये आवेदन प्राप्त हुए हैं।
1269 views





