तुलसी नगर के रहवासी बोले धन्यवाद कलेक्टर साहब धन्यवाद निगम कमिश्नर साहब*

*तुलसी नगर के रहवासी बोले धन्यवाद कलेक्टर साहब धन्यवाद निगम कमिश्नर साहब*
*सालो भूमाफिया द्वारा कब्जे किए नाले को कराया मुक्त*

इंदौर – तुलसी नगर में भूमाफिया द्वारा नाले की जमीन पर कब्जा कर नाले की सफाई में बाधा डालने वाले लोगो से परेशान रहवासियों ने आज राहत की सांस ली । कल यानी रविवार को निगम की टीम नाले की सफाई करने पहुँची थी । लेकिन भूमाफिया ने अपने गुंडों के दम पर निगम की टीम ओर रहवासियों को डरा धमकाकर भाग दिया था । भूमाफिया का ख़ौफ़ इतना है कि रहवासी घरों से बाहर निकलने में भी डरते है ।
जब ये बात कलेक्टर लोकेश जाटव ओर निगमायुक्त आशीष सिंह को पता लगी तो उन्होंने आज निगम की टीम को बल के साथ मौके पर पहुचाया ओर नाले की सफाई करवाकर इसके सीमांकन के भी आदेश दिए है । क्योकि यह नाला सरकारी है और उस पर भूमाफिया ने कब्जा कर रखा है ।
नाले की सफाई नही होने से रहवासी लंबे समय से बदबू से परेशान थे जिसके बाद आज उन्होंने राहत की सांस ली । *वही रहवासियों ने इसके लिए कलेक्टर लोकेश जाटव ओर निगमायुक्त आशीष सिंह को धन्यवाद दिया है* ।

1796 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *