जरूरतमंदों को रोज भोजन की जागनाथ महादेव की आरती के साथ शुरुआत.
जावरा( नि. प्र.) पुल बाजार स्थित करीब साढे 400 वर्ष प्राचीन जागनाथ महादेव मंदिर पर रोज सुबह 11 बजे से 12 बजे तक गरीब असहाय एवं जरूरतमंद लोगों हेतु निशुल्क भोजन प्रसादी की शुरुआत सोमवार फाल्गुन शुक्ल पक्ष प्रतिपदा को जागनाथ महादेव की आरती एवं प्रसादी का भोग लगाने के साथ ही की गई l जय भोले भक्त मंडल के परामर्शदाता जगदीश राठौर पत्रकार ने बताया कि जागनाथ महादेव के भक्तों द्वारा अन्नपूर्णा माता भोजन समिति का गठन किया गया है जिसके संयोजक राजेंद्र गर्ग , गोपाल बामनिया एवं जगदीश गोस्वामी कें निर्देशन में समाजसेवी चिमनलाल गर्ग , जगदीश राठौर ,सत्यनारायण अग्रवाल ,सुनील मिनर्वा ,शंकर लाल प्रजापत ,मोहन सिंह ठाकुर, योगेश लालवानी ,अजय वर्मा, पिंटू पांचाल, फकीर सोलंकी, गजेंद्र पुरी ,राहुल सांखला, शुभम पुरी, मनोज पूरी, रणछोड़ पोरवाल के अलावा श्रीमती शांति बाई सैनी, उमादेवी, मायादेवी शर्मा आनंदीबाई ,मनोरमा देवी, गायत्री गोस्वामी, जया देवी गोस्वामी एवं आयुषी की उपस्थिति में भोजन प्रसादी पाने वाले लोगों को पंक्तिबद्ध बैठाकर खीर -पुरी चने की दाल एवं सेव की भोजन प्रसादी परोसी गई l संयोगवश मऊ निवासी नेत्रहीन सूरदासजी ने अपनी भतीजी के साथ आकर भोजन प्रसादी ग्रहण की l समिति धर्म प्रेमी नागरिकों से अपील की है कि जो भी व्यक्ति समिति को आर्थिक अथवा वस्तु सामग्री सहयोग करना चाहे वह करके पूर्ण लाभ प्राप्त कर सकता है l






