*आबकारी विभाग ने हजारों रुपये की देशी विदेशी शराब जप्त की*

*आबकारी विभाग ने हजारों रुपये की देशी विदेशी शराब जप्त की*

धार। कलेक्टर श्रीकांत बनोट के निर्देशन एवं सहायक आबकारी आयुक्त नागेश्वर सोनकेशरी के निर्देशन में जिले के वृत्त धरमपुरी के मांडव धरमपुरी मार्ग पर रोड चेकिंग के दौरान आरोपी अपनी मोटरसाइकिल हीरो डीलक्स छोड़कर भाग गया। मोटर साईकिल पर लदे हुए दो थैलो पर देशी, विदेशी मदिरा के 298 पाव (180 ml) 53.64 बल्क लीटर शराब बरामद कर अज्ञात आरोपी के विरूध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा के तहत तीन प्रकरण में 30 पाव एवं 6 बियर एवं 6 बल्क लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद की गई। कुल चार प्रकरण पंजीबद्ध किए। जिनमे 280 पाव देशी मदिरा प्लेन एवं 48 पाव विदेशी मदिरा व 6 बोतल बीयर,6 बल्क लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद कि गई। वाहन सहित जप्त की गई मदिरा की कीमत व लगभग मूल्य 75,000/- रुपये है।
उपरोक्त कार्यवाही में गोपालसिंह राठौर सहायक जिला आबकारी अधिकारी एवं आबकारी उपनिरीक्षक एस एन सिंगनाथ, आरक्षक आरक्षक बलवीरसिंह राठौर, कैलाश यादव एवं श्रीमति कोमल उपस्थित रही।

1439 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *