ब्राजील / गर्भनाल काटने से पहले बच्ची के गुस्से भरे चेहरे को देख डॉक्टर हैरान, बोले-ऐसा पहले कभी नहीं देखा

ब्राजील / गर्भनाल काटने से पहले बच्ची के गुस्से भरे चेहरे को देख डॉक्टर हैरान, बोले-ऐसा पहले कभी नहीं देखा

रियो डी जेनेरियो. डॉक्टर जन्म के बाद नवजात बच्चों को रुलाते हैं। यह जानने के लिए कि बच्चा स्वस्थ है और उसके फेफड़े ठीक से काम कर रहे हैं। ब्राजील में रियो डी जेनेरियो के एक अस्पताल में 13 फरवरी को एक बच्ची का जन्म हुआ। लेकिन वह रोई नहीं। डॉक्टरों ने उसे गर्भनाल काटने से पहले रुलाने की कोशिश की। इस पर बच्ची ने पहले डॉक्टरों को गुस्से में देखा। स्टॉफ ने इस स्थिति के फोटो ले लिए। बच्ची के चेहरे पर नाखुशी के भाव देखकर डॉक्टर हैरान थे। डॉक्टरों ने कहा- उन्होंने पहले कभी किसी बच्चे का ऐसा एक्सप्रेशन नहीं देखा था।हालांकि, गर्भनाल कटने के बाद वह रोने लगी।
बच्ची को फोटो अस्पताल की ओर से शेयर किया गया। इसे लेकर डॉक्टरों ने कहा- यह बहुत शानदार पल था। पैरेंट्स ने उसका नाम इसाबेल परेरा डी जीसस रखा है। बच्ची का जन्म ऑपरेशन से हुआ था।

4117 views

One Reply to “ब्राजील / गर्भनाल काटने से पहले बच्ची के गुस्से भरे चेहरे को देख डॉक्टर हैरान, बोले-ऐसा पहले कभी नहीं देखा”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *