*हमेशा ब्रेव गर्ल रहना, जब भी दिल करे फोन करना: प्रियंका ने 6 वर्षीय बच्ची को लिखा खत*
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने उस बच्ची अनाबिया (6) को स्कूल बैग, चॉकलेट, लंच बॉक्स और टेडी बीयर भेजा है, जिससे वह सीएए के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करने वाली महिलाओं से मुलाकात के दौरान आज़मगढ़ में मिली थी। अनाबिया को भेजे खत में प्रियंका ने लिखा है, “हमेशा मेरी ब्रेव गर्ल रहना और जब भी दिल करे मुझे फोन करना।”
1614 views





