रामगोविंद चौधरी के हार्ट का आपरेशन सफल

रामगोविंद चौधरी के हार्ट का आपरेशन सफल
नई दिल्ली। पूर्व मंत्री व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी का मंगलवार को मेदांता हास्पिटल में हार्ट का आपरेशन हुआ। यह जानकारी डॉ.सिद्धार्थ यादव ने दी है।
सिद्धार्थ यादव ने बताया कि मेदांता के वरिष्ठ चिकित्सक नेत्रहान की देख-रेख में आज सुबह पूर्व मंत्री राम गोविंद चौधरी का आपरेशन शुरु हुआ। आपरेशन के बाद डाक्टरों ने बताया कि आपरेशन सफल हुआ है और उनकी तबीयत ठीक है। मेदांता हास्पिटल में राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर, पूर्व मंत्री शाहगंज विधायक ललई यादव सहित दर्जनों सपा नेता मौजूद थे।

6575 views