कानपुर से सार्वजनक मंच से उनका यह एलान बहुतों को नागवार गुजरा है. आजादी के नारे लगाने वालों को भी धमकी देकर वे सवालों में घिर गए हैं.

*कानपुर से सार्वजनक मंच से उनका यह एलान बहुतों को नागवार गुजरा है. आजादी के नारे लगाने वालों को भी धमकी देकर वे सवालों में घिर गए हैं.*

सवाल उठ रहे हैं कि क्या यह भाषा किसी मुख्यमंत्री की हो सकती है. उन्होंने मुसलिम औरतों के प्रदर्शन पर भी सवाल उठाया. उन्होंने कांग्रेस, सपा और वामपंथी दलों पर आरोप लगाया कि विपक्षी दल महज राजनीति कर रहे हैं और विरोध के लिए अलग-अलग हथकंडे अपना रहे हैं. विरोध के नाम पर महिलाओं को आगे किया जा रहा है.

औरतें घरों से निकल कर सड़कों पर बड़ी तादाद में उतरीं हैं और योगी आदित्यनाथ को यह बात लगता है परेशान कर रही है इसलिए अमर्यादित टिप्पणी उन्होंने की और कहा कि औरतों को आगे कर वे यानी मर्द रजाई में सो रहे हैं.

उनकी इस तरह की भाषा को लेकर सभ्य समाज में बेतरह नाराजगी है. लोगों का कहना है कि यह भाषा संवैधानिक पद पर बैठे किसी मुख्यमंत्री की तो नहीं ही हो सकती है. योगी आदित्यनाथ पहले भी अपनी पुलिस को सार्वजनिक तौर पर ठोक दो कहने की वजह से फंस चुके हैं.

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ महिलाओं के प्रदर्शन पर योगी आदित्‍यनाथ ने तीखा हमला किया और कहा कि कुछ लोगों में इतनी हिम्मत नहीं कि वे स्वयं आंदोलन करें, इसलिए घर की महिलाओं और बच्चों को चौराहों पर बैठा दिया है. पुरुष घर में रजाई में सो रहे हैं और महिलाएं चौराहे पर हैं.

कानपुर के साकेतनगर स्थित मैदान में सीएए के समर्थन में आयोजित रैली में योगी ने कहा कि प्रदर्शन के नाम पर हिंसा को बर्दाश्‍त नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि और अब तो इन लोगों में इतनी भी हिम्मत नहीं रही कि यह लोग स्वयं आंदोलन करने की स्थिति में हो क्योंकि इन्हें मालूम है कि अगर यह तोड़फोड़ करेंगे तो इनकी संपत्ति जब्त कर ली जाएगी.

अपने घर की महिलाओं को चौराहे चौराहे पर बिठाना प्रारंभ कर दिया है, बच्चों को बिठाना प्रारंभ कर दिया है. इतना बड़ा अपराध कि पुरूष घर में सो रहा है रजाई ओढ़कर और महिलाओं को आगे करके चौराहे-चौराहे पर बिठाया जा रहा है.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भाषा पर फिर सवाल उठने लगे हैं. पिछले महीने सीएए के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर उन्होंने बदला लेने की बात कही थी तो विपक्ष ने उन पर निशाना साधा था. अब प्रदर्शनकारियों को कहा है कि संपत्ति का नुकसान हुआ तो आने वाली पीढ़ियां याद करेंगी कि हम कैसे काम करते हैं.

1583 views