*प्रदेश के परिवहन और राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत दिल्ली के विधानसभा चुनावों में पार्टी के प्रत्याशियों के लिए रणनीति बनाएंगे.*
दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने के लिए पार्टी ने कमलनाथ सरकार के मंत्री को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. एआईसीसी ने प्रदेश के मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को दिल्ली चुनाव में कांग्रेस को मजबूत बनाने की कमान सौंपी है. ज्योतिरादित्य सिंधिया के करीबी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत कल से दिल्ली में डेरा डालकर पार्टी के पक्ष में माहौल बनाएंगे.
1336 views





