*भारतीय नौसेना ने फेसबुक के यूज़ पर लगाया बैन, जानकारी लीक करते पकड़े गए थे 7 नौसैनिक*
भारतीय नौसेना ने अपने कर्मियों के फेसबुक इस्तेमाल करने के साथ-साथ सभी नौसेना बेस, डॉकयार्ड और युद्धपोतों पर स्मार्टफोन के इस्तेमाल पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। इससे पहले दुश्मन खुफिया एजेंसियों को फेसबुक के ज़रिए संवेदनशील जानकारी लीक करते सात नौसैनिकों को पकड़ा गया था। इन्होंने पाकिस्तानी हैंडलर को नौसना पोत और सबमरीन्स की लोकेशन जैसी जानकारी दी थी।
4803 views





