*सीएम हेमंत का पहला फैसला, पत्थलगड़ी आंदोलन के दौरान लगे राजद्रोह के केस लिए वापस*
झारखंड के मुख्यमंत्री बनने के बाद अपनी पहली कैबिनेट बैठक में हेमंत सोरेन ने पत्थलगड़ी आंदोलन 2017-2018 के तहत लोगों के खिलाफ दर्ज हुए राजद्रोह के केस वापस लेने का फैसला किया। इसके अलावा, हर ज़िले में फास्ट ट्रैक अदालतों में न्यायिक अधिकारियों के लिए पद सृजित करने, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व पारा-शिक्षकों का बकाया भुगतान करने जैसे फैसले लिए गए।
3051 views





