*अतिक्रमण मुहिम में किए गए भेदभाव से आक्रोशित महिलाओं ने शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करते हुए सीएमओ के खिलाफ सौंपा ज्ञापन* कुक्षी। शहर के धार-चिखल्दा मार्ग स्थित पाटीदार मोहल्ले की महिलाओं ने दोपहर 12:00 बजे बड़ी संख्या में पहुँचकर शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध प्रदर्शन करते हुए नगर के पुलिस थाना स्थित ग्राउंड में पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं ने बताया कि नगर में दो दिन पूर्व चलाई गई अतिक्रमण मुहिम पूर्णतः शासकीय नियमों के विपरीत भेदभाव पूर्वक चलाई गई हैं। जिसकी सम्पूर्ण जवाबदारी सीएमओ की है। हमारे घर के चबूतरे हमारी निजी जमीन पर बने हुए थे। हमारे मकानों के कागज प्रशासनिक अधिकारियों को दिखाने के बाद भी चबूतरे तोड़े गए हैं। आज घर के बूढ़े बुजुर्ग व्यक्ति घर के अंदर आने जाने में उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं ने मांग की, कि प्रशासन हमारे चबूतरे बनवाकर दे। महिलाओं ने बताया कि प्रशासन ने जब सीमांकन किया था। उसका पालन क्यों नहीं किया गया? महिलाओं द्वारा नगर परिषद के सीएमओ को दोषी बताते हुए तुरंत ही उनके निलंबन की मांग की गई हैं। वहीं उन्होंने क्षतिपूर्ति की मांग एवं जिम्मेदार दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई हैं। वही महिलाओं द्वारा अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए सीएमओ के विरोध में नारेबाजी की। ज्ञापन कलेक्टर के नाम का तहसीलदार सुनील डाबर को दिया। ज्ञापन का वाचन रचना पाटीदार द्वारा किया गया। ज्ञापन देने वाली महिलाओं में माया पाटीदार, सोमली बाई पाटीदार, अर्चना गुप्ता, कमलाबाई चौहान, मनु चौहान, कस्तूरी चौहान, गंगा जिराती, कस्तूरी जिराती, मनु भाई तेलिया आदि महिलाएं उपस्थित थी। *जिम्मेदार क्या बोले* हमने एसडीएम के मार्गदर्शन व उनकी मौजूदगी में उनके निर्देश का पालन करते हुए समस्त पुलिस अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार की उपस्थिति में कार्यवाही की है। नगर परिषद द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की है। नगर परिषद ने जो चूने की लाईन डाली गई थी। नगर के 90 प्रतिशत नागरिकों ने अच्छे नागरिक का परिचय देते हुए स्वयं अपने हाथों से शेड हटा लिये थे। *मुख्य नगर पालिका अधिकारी,* *नगर परिषद कुक्षी*

*अतिक्रमण मुहिम में किए गए भेदभाव से आक्रोशित महिलाओं ने शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करते हुए सीएमओ के खिलाफ सौंपा ज्ञापन*

कुक्षी। शहर के धार-चिखल्दा मार्ग स्थित पाटीदार मोहल्ले की महिलाओं ने दोपहर 12:00 बजे बड़ी संख्या में पहुँचकर शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध प्रदर्शन करते हुए नगर के पुलिस थाना स्थित ग्राउंड में पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं ने बताया कि नगर में दो दिन पूर्व चलाई गई अतिक्रमण मुहिम पूर्णतः शासकीय नियमों के विपरीत भेदभाव पूर्वक चलाई गई हैं। जिसकी सम्पूर्ण जवाबदारी सीएमओ की है। हमारे घर के चबूतरे हमारी निजी जमीन पर बने हुए थे। हमारे मकानों के कागज प्रशासनिक अधिकारियों को दिखाने के बाद भी चबूतरे तोड़े गए हैं। आज घर के बूढ़े बुजुर्ग व्यक्ति घर के अंदर आने जाने में उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं ने मांग की, कि प्रशासन हमारे चबूतरे बनवाकर दे। महिलाओं ने बताया कि प्रशासन ने जब सीमांकन किया था। उसका पालन क्यों नहीं किया गया? महिलाओं द्वारा नगर परिषद के सीएमओ को दोषी बताते हुए तुरंत ही उनके निलंबन की मांग की गई हैं। वहीं उन्होंने क्षतिपूर्ति की मांग एवं जिम्मेदार दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई हैं। वही महिलाओं द्वारा अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए सीएमओ के विरोध में नारेबाजी की। ज्ञापन कलेक्टर के नाम का तहसीलदार सुनील डाबर को दिया। ज्ञापन का वाचन रचना पाटीदार द्वारा किया गया। ज्ञापन देने वाली महिलाओं में माया पाटीदार, सोमली बाई पाटीदार, अर्चना गुप्ता, कमलाबाई चौहान, मनु चौहान, कस्तूरी चौहान, गंगा जिराती, कस्तूरी जिराती, मनु भाई तेलिया आदि महिलाएं उपस्थित थी।
*जिम्मेदार क्या बोले*
हमने एसडीएम के मार्गदर्शन व उनकी मौजूदगी में उनके निर्देश का पालन करते हुए समस्त पुलिस अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार की उपस्थिति में कार्यवाही की है। नगर परिषद द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की है। नगर परिषद ने जो चूने की लाईन डाली गई थी। नगर के 90 प्रतिशत नागरिकों ने अच्छे नागरिक का परिचय देते हुए स्वयं अपने हाथों से शेड हटा लिये थे।

*मुख्य नगर पालिका अधिकारी,*
*नगर परिषद कुक्षी*

1911 views