नगर निगम के बेलदार के यहां लोकायुक्त का छापा

नगर निगम के बेलदार के यहां लोकायुक्त का छापा,
इंदौर। मंगलवार अलसुबह इंदौर में नगर निगम के बेलदार के यहां लोकायुक्त की टीम ने छापा मारा। जांच जारी है जिसमे अनुपातहीन सम्पत्ति मिलने की संभावना है।
जानकरी के अनुसार आज सुबह करीब 5 बजे इंदौर लोकायुक्त की टीम ने डीएसपी प्रवीणसिंह बघेल की अगुवाई में नगर निगम बेलदार रियाद उल हक अंसारी के स्नेहलता गंज स्थित घर पर छापा मारा।
वह नगर निगम के झोन 5 में राजस्व प्रभारी के पद पर पदस्थ बताया जाता है। उल्लेखनीय हैं कि इसके पहले भी लोकायुक्त पुलिस नगर निगम के एक बेलदार असलम खान के यहां छापा मार चुकी है।
हो चुका था सस्पेंड
रियाजुल हक अंसारी ज्यादातर समय नगर निगम के झोन नंबर 10 में बिल कलेक्टर के पद पर पदस्थ रहा है। कार्य के प्रति लापरवाही के चलते आयुक्त आशीष सिंह ने 3 माह पूर्व उसे निलंबित कर दिया था। लेकिन 8 दिनों पूर्व ही उसे पुनः बहाल कर लाइसेंस विभाग में पदस्थ किया गया था। अंसारी कभी भी ए आर ओ नहीं रहा केवल बिल कलेक्टर है।

1364 views