*आबकारी विभाग ने ज़ब्त की 90 ली हाथभट्टी मदिरा व 2200 किलो लहान*
धार। कलेक्टर श्रीकांत बनोट के निर्देशन एवं सहायक आबकारी आयुक्त नागेश्वर सोनकेशरी के मार्गदर्शन में धार जिले के वृत्त सागौर के ग्राम सागौर, खेड़ा, मरीमाता एवं भोडिया में दबिश देकर 90 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जप्त कर 2200 किलोग्राम महुआ लहान सैंपल लेकर मौके पर नष्ट कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा के तहत सात प्रकरण एवं कुल 08 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। जप्त की गई हाथ भट्टी मदिरा एवं नष्ट किए महुआ लहान मूल्य 1,19,000/- रुपये है।
उपरोक्त कार्यवाही मे सहायक जिला आबकारी अधिकारी गोपाल सिंह राठौड़, सुनील दत्त भट्ट, देवेश चतुर्वेदी राजेश जैन, चंदन सिंह मीणा, प्रशांत मंडलोई, शंभू दयाल जाटव, आबकारी उपनिरीक्षक मनोज कुमार अग्रवाल, आकांक्षा गर्ग, राजकुमार शुक्ला, एकता सोनकर, रोहित मुकाती एवं धार जिले का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।






