राजनीतिहेडलाइन नागरिकता संशाेधन बिल का समर्थन किया ज्योतिरादित्य सिंधिया ने
11 दिसंबर . केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ दिल्ली में 14 दिसंबर को होने वाले कांग्रेस के आंदोलन की तैयारियों के लिए इंदौर पहुंचे कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने केंद्र सरकार द्वारा लाये गए नागरिकता संशाेधन बिल का समर्थन किया है। बुधवार को मिडिया से चर्चा में उन्होंने कहाकि यह बिल संविधान के विपरीत होना अलग बात है, लेकिन यह भारत की सभ्यता और वसुधैव कुटुंबकम् की विचारधारा के अनुरूप है। सिंधिया ने कहा कि यह पहले देशों के आधार पर हुआ, अब राज्य और धर्म के आधार हो रहा है। सिंधिया ने कहा, “कांग्रेस के साथ देश के कई राजनैतिक दल इस बिल का विरोध कर रहे हैं। देश के कई राज्यों, खासतौर पर उत्तर-पूर्व में आप स्थिति देखिए।” संविधान और बिल में विरोधाभास के सवाल पर उन्होंने कहा- बाबा साहब अंबेडकर ने संविधान में लिखा है कि किसी को जात-पात, धर्म की दृष्टि से नहीं देखा जाएगा। सभी को केवल भारत का नागरिक माना जाएगा।..






