*आपकी 2 बेटियां हैं, आय 6 लाख सालाना से कम, तो एक की पढ़ाई का खर्च उठाएगी कमलनाथ सरकार!*

*आपकी 2 बेटियां हैं, आय 6 लाख सालाना से कम, तो एक की पढ़ाई का खर्च उठाएगी कमलनाथ सरकार!*

इसके लिए परिवार की सालाना आय छह लाख रुपए से कम होना आवश्यक है, उनमें से एक बेटी को एआईसीटीई (ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन) के इंजीनयरिंग या फार्मेसी कोर्स में फीस के बराबर स्कॉलरशिप मिलेगी। एमएचआरडी की इस स्कॉलरशिप का फायदा विद्यार्थियों को शिक्षण सत्र 2020 से मिलना शुरू हो जाएगा। इससे परिवारों के सामने मोटी फीस का संकट दूर हो जाएगा।

एमएचआरडी की ओर से इस स्कॉलरशिप के तहत छात्राओं को उनकी कॉलेज फीस और बुक्स के लिए राशि मिलेगी, ताकि पढ़ाई के दौरान छात्राओं को कोई परेशानी नहीं आए। ज्यादातर प्रोफेशनल कोर्सेस की फीस ज्यादा होती है और बाजार में किताबें भी महंगी मिलती हैं।
अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इसका फायदा कैसे मिलेगा। प्रक्रिया क्या होगी। इसका खाका तैयार किया जा रहा है। योजना को लेकर एमएचआरडी ने घोषणा कर दी है। योजना का फायदा लेने के लिए अभिभावकों को दोनों बेटियों के आधार कार्ड, एजुकेशन की विस्तृत जानकारी और एसएसएम आईडी सहित अन्य जरूरी दस्तावेज देना होंगे।

1034 views