*आबकारी विभाग ने ज़ब्त की 280 ली हाथभट्टी मदिरा व 23,200 किलो लहान*
धार। कलेक्टर श्रीकांत बनोट के निर्देशन एवं सहायक आबकारी आयुक्त नागेश्वर सोनकेशरी के निर्देशन में जिले के वृत्त मनावर के काली किराई एवं गुलाटी में दबिश देकर 280 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जप्त कर 23200 किलोग्राम महुआ लहान सैंपल लेकर मौके पर नष्ट कर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कुल 16 पंजीबद्ध किए। जप्त की गई हाथ भट्टी मदिरा एवं नष्ट किए गए महुआ लहान मूल्य 11,88,000 है।
उपरोक्त कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी गोपाल सिंह राठौड़, राजेश जैन, चंदन सिंह मीणा, दिलीप कनासे, शंभू दयाल जाटव, प्रशांत मंडलोई, आबकारी उपनिरीक्षक मनोज कुमार अग्रवाल, राजकुमार शुक्ला, एकता सोनकर, रोहित मुकाती एवं धार जिले का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।






